Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

पीएम नरेंद्र मोदी अप्रैल में उत्तराखंड आ सकते हैं, दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे

देहरादून: सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह में उत्तराखंड का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वे देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर सकते हैं और देहरादून में जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। उच्चस्तरीय सूत्रों से अनौपचारिक संकेत मिलने के बाद राज्य सरकार की मशीनरी पहले ही तैयारियों में जुट गई है।

धामी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर बधाई दी। अपने संदेश में उन्होंने धामी के ऊर्जावान नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन पर ध्यान

पीएम मोदी ने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की सराहना की। उन्होंने कहा कि देवभूमि सदियों से आस्था, साहस और समृद्ध परंपराओं की भूमि रही है। राज्य की भाषाएँ, लोक परंपराएं और जीवनशैली इसे विशिष्ट पहचान देती हैं। उन्होंने चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना का भी उल्लेख किया, जो चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने में मदद कर रही है।

सीमांत क्षेत्रों में कनेक्टिविटी और पर्यटन

प्रधानमंत्री ने सीमांत क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने और शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना की। उनका कहना था कि इससे न केवल पर्यटन बढ़ेगा, बल्कि पलायन रोकेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

स्थानीय विकास और सतत प्रगति

मोदी ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार, स्टार्टअप्स, डिजिटल और हरित विकास जैसे प्रयासों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन की मजबूत व्यवस्था और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता राज्य की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि अमृत काल में विकसित भारत के निर्माण में उत्तराखंड की भूमिका और मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *