Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

पीएम मोदी के भाई पहुंचे वृन्दावन, प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद

वृंदावन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी बुधवार को वृंदावन पहुंचे और यहां के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस मुलाकात को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

प्रेमानंद महाराज वृंदावन के प्रमुख आध्यात्मिक गुरु हैं। वे राधा वल्लभ सम्प्रदाय से जुड़े हैं और उनकी वाणी व प्रवचन दूर-दूर तक सुने जाते हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसे कई नामी हस्तियां भी उनके शिष्य रह चुके हैं।

 

जिसके बाद प्रह्लाद मोदी भी गुरुवार को सुबह वृंदावन स्थित आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने महाराज के चरणों में नमन किया और कुछ देर तक उनके साथ आध्यात्मिक बातचीत की। इस दौरान महाराज ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि “भक्ति और साधना ही जीवन को सही दिशा देती है।”

 

सोशल मीडिया पर चर्चा

 

प्रह्लाद मोदी और प्रेमानंद महाराज की यह मुलाकात सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में हैं।उनकी मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें प्रह्लाद मोदी को महाराज के सामने हाथ जोड़ते और आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है।

 

 

प्रेमानंद महाराज वृंदावन के प्रमुख आध्यात्मिक गुरु हैं। वे राधा वल्लभ सम्प्रदाय से जुड़े हैं और उनकी वाणी व प्रवचन दूर-दूर तक सुने जाते हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसे कई नामी हस्तियां भी उनके शिष्य रह चुके हैं।

 

आस्था और संदेश

 

इस मुलाकात को लेकर लोगों का कहना है कि यह केवल एक औपचारिक भेंट नहीं थी, बल्कि आध्यात्मिक संदेश का प्रतीक थी। प्रह्लाद मोदी ने भी इसे अपने जीवन का खास क्षण बताते हुए कहा कि वे बार-बार यहां आने की इच्छा रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *