Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने दिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, जानिए किन सितारों को नवाजा गया…

नई दिल्ली: विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर हिंदी सिनेमा से लेकर क्षेत्रीय फिल्मों तक के सितारे मौजूद रहे।

 

शाहरुख खान और विक्रांत मैसी बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

इस साल सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दो कलाकारों के बीच साझा किया गया। पहला शाहरुख खान को उनकी सुपरहिट फिल्म जवान में दमदार भूमिका के लिए सम्मान मिला। दूसरा विक्रांत मैसी को 12th फेल में ईमानदार संघर्षशील युवा का किरदार निभाने के लिए यह अवार्ड मिला।

रानी मुखर्जी बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

 

रानी मुखर्जी को Mrs Chatterjee Vs Norway में एक माँ की ममता की लड़ाई को पर्दे पर जीवंत करने के लिए उन्हें “सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री” का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।

मोहनलाल को दादा साहब फाल्के अवार्ड

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल को आजीवन योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाज़ा गया।

साथ ही करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को मनोरंजन श्रेणी में पुरस्कार दिया गया।गायिका शिल्पा राव को जवान के गाने “चलोया” के लिए सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति का संदेश

 

पुरस्कार वितरण के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने कहा कि सिनेमा केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव का माध्यम भी है। उन्होंने कलाकारों से आग्रह किया कि वे अपनी लोकप्रियता का इस्तेमाल समाजहित के कार्यों में करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *