Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

नंदा देवी एक्सप्रेस को लूटने की कोशिश, हथियारबंद बदमाश ट्रेन नहीं रोक पाए

देवबंद/मुरादाबाद। कोटा से देहरादून आ रही नंदा देवी एक्सप्रेस को देवबंद से आगे जंगल क्षेत्र में करीब 10 हथियारबंद बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। हालांकि बदमाश न तो ट्रेन को रोक पाए और न ही कोच के भीतर प्रवेश कर सके। रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ को जांच के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार घटना बुधवार तड़के करीब तीन बजे की है। नंदा देवी एक्सप्रेस में विभिन्न श्रेणियों के कोच में हजारों यात्री सवार थे। देवबंद स्टेशन से ट्रेन के रवाना होने के बाद स्टेशन मास्टर ने लोको पायलट को सूचना दी कि दो कोचों के बीच कुछ संदिग्ध लोग चढ़े हैं। इसके बाद सभी कोच अटेंडेंट को अलर्ट किया गया।

कुछ अटेंडेंट ने लोको पायलट और आरपीएफ अधिकारियों को बताया कि कोच के बफर में करीब 10 हथियारबंद लोग चढ़े हुए हैं और ट्रेन को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि नए कोच में बफर के जरिए वैक्यूम रिलीज करने का विकल्प नहीं होने के कारण बदमाश ट्रेन नहीं रोक सके।

सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन के सभी दरवाजे लॉक कर दिए गए, जिससे बदमाश अंदर प्रवेश नहीं कर पाए। कर्मचारियों को अपनी भनक लगने के बाद आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए।

रेलवे ने इस मामले में आरपीएफ से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। कोच अटेंडेंट के बयान दर्ज किए गए हैं और उनके सहयोग से संदिग्धों के स्केच तैयार किए गए हैं। स्केच के आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है और स्थानीय पुलिस की भी मदद ली जा रही है। आरपीएफ की कई टीमें जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने कहा कि घटना को गंभीरता से लिया गया है और उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *