‘मेरा वोट-मेरा अधिकार’ कार्यक्रम पोस्टर लॉन्च, कांग्रेस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, यहां पढ़ें डिटेल

उत्तराखंड में मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने आज मेरा वोट मेरा अधिकार कार्यक्रम का पोस्टर लांच किया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की मौजूदगी में कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में कार्यक्रम का पोस्टर लांच किया गया. इस मौके पर कांग्रेस पार्टी की ओर से गठित की गई उत्तराखंड मानवाधिकार संरक्षण समिति ने वोटरों की शिकायत के लिए ईमेल meravote@inc.in और व्हाट्सएप नंबर 74528 94623 भी जारी किया.

समिति के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि, कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग, चुनाव प्रक्रिया और मतदाता के विवेक पर कोई सवाल नहीं उठा रही है, बल्कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और जनवरी 2025 में जिन लोगों के वोट काटे गए, उनके वोट काटने की प्रक्रिया या उसके पीछे के कर्म को जानने का प्रयास किया जा रहा है.

करन माहरा ने बताया जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के स्तर पर इस अभियान को चलाया जाएगा. समिति के सदस्य अभिनव थापर ने कहा कांग्रेस पार्टी जन जागरण व कानूनी प्रक्रिया के तहत अभियान को आगे बढ़ाएगी. कांग्रेस पार्टी मताधिकार से वंचित लोगों तक पहुंचेगी. इस कार्यक्रम के तहत सभी नगर निकायों से करीब 2 हजार से अधिक आरटीआई लगाकर जानकारी मांगी जाएगी. जब यह सूचना आ जाएगी की मतदाता सूची में गड़बड़ी की गई है तो फिर उसके बाद कांग्रेस पार्टी जिला ऑल ब्लॉक स्तर पर धरने प्रदर्शन करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *