मुरादाबाद हाइवे पर दर्दनाक हादसा, एक घंटे तक गाड़ी में तड़पते रहे चार दोस्त

मुरादाबाद: मुरादाबाद के दिल्ली-लखनऊ के जीरो प्वाइंट पर दर्दनाक हादसा हुआ। ये हादसा मंगलवार की रात हुआ जब सीमेंट के पाइप से भरा हुआ ट्रक गाड़ी से मोड़ पर टकरा गया। ये टक्कर इतनी तेज थी की ट्रक गाड़ी को घसीटते हुए 50 मीटर की दूसरी तक लेके गया।गाड़ी में सवार चार दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दोस्तों में से दो युवतियों की मौत हो गई, और युवक दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

ये हादसा मंगलवार की रात 12 बजे हुआ जब चार दोस्त दिल्ली-लखनऊ हाइवे से होते हुए नैनीताल से रोहतक लौट रहे थे।तभी जीरो प्वाइंट के मोड पर सीमेंट के पाइप से भरे हुए ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी तेज थी की ट्रक गाड़ी को घसीटते हुए 50 मीटर तक आगे लेके गया। टक्कर के कारण गाड़ी लॉक हो गई जिस चारों दोस्त गाड़ी में करीबन एक घंटे तक फंसे रहे। आस पास के लोगों ने गाड़ी के शीशे को तोड़ कर ,एक घंटे की कोशिश के बाद दोस्तो को बाहर निकाला और पुलिस को हादसे की जानकारी दी।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचती है,और घायल युवक और युवतियों को अस्पताल भेजते हैं ।जहां डॉक्टर ने दोनों युवतियों(सिमरन और शिवानी)को मृत घोषित कर दिया और युवकों (राहुल और संजू)का इलाज अभी चल रहा है।

 

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि हादसे में हुए राहुल के पिता अनिल गुसाईं ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है और पुलिस ने दोनों वाहनों को गिरफ्त में ले लिया है।

 

गाड़ी में सवार लोगों के नाम और पता

सिमरन: शिवाजी कॉलोनी(मृत)

शिवानी: आईएमटी थाना क्षेत्र के कंसाला निवासी(मृत)

राहुल कुंडू: रोहतक जिला थाना क्षेत्र के टिटौली निवासी(घायल)

संजू: गहू अखबरपुर थाना क्षेत्र के मोखाली निवासी (घायल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *