शादी के नाम पर किया दुष्कर्म, जबरन धर्म परिवर्तन का किया प्रयास

उत्तराखंड: उत्तराखंड के विकासनगर से बड़ी खबर सामने आई है,जहां प्रेमी ने शादी का झांसा देकर युवती का कई बार शोषण किया।जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो प्रेमी ने युवती के साथ मारपीट कर उसपे धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

ये मामला देहरादून के विकासनगर क्षेत्र का है। जहां पीड़ित ने 24 अक्टूब को पुलिस दी तहरीर में बताया कि युवक ने उसके साथ जान पहचान बना कर उससे शादी का वादा किया था। जिसके बाद युवक ने उसके साथ विकासनगर और सेलाकुई में दुष्कर्म भी किया।

पीड़िता ने बताया कि जब उसने युवक पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट करी और उसके परिजनो ने उसपर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास भी किया।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाई ने बताया कि, युवक की पहचान समीर पुत्र यूनुस, निवासी शंकरपुर सहसपुर के रूप में हुई है।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि, पीड़िता की तहरीर पर टीम ने शक के आधार पर जांच शुरू कर दी थी और जगह जगह दबिश दी गई। जिसके बाद सोमवार को युवक को पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद से अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की खोज की जा रही है कि उसके खिलाफ ऐसे कोई मामले दर्ज हुए हैं या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *