Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

कुरनूल में बड़ा सड़क हादसा, बस में आग लगने से 20 लोगों की हुई मौत

आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा घटित हुआ। इस हादसे में बस में सवार 41 यात्रियों में से 20 यात्रियों की मौत हो गई। मरने वालों में से बाइक सवार भी शामिल हैं।

ये हादसा शुक्रवार की सुबह 3 से 3:30 बजे के बीच आंध्रप्रदेश के कुरनूल जिले में घटित हुआ। बस हैदराबाद से बेंगलुरू जा रही थी तभी चिन्नातेकूर के पास बस की टक्कर एक बाइक सवार व्यक्ति से हो गई। ये टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक टक्कर के बाद बस के नीचे आ गई और बस का ईंधन टैंक का ढक्कन खुल गया और घिसाव के कारण बस में आग लग गई।

जानकारी के अनुसार ये बस प्राइवेट ट्रेवल्स कंपनी कावेरी की थी, जो हैदराबाद से बेंगलुरू जा रही थी। भीषण टक्कर के कारण बस में आग लग गई। बस में कुल 41 यात्री सवार थे जिसमें से 20 लोगों की मौत हो गई है। 21 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। मृत 20 लोगों में से अब तक 11 लोगों की पहचान की जा चुकी है। बाकी की पहचान अभी तक जारी है।

 

आंध्रप्रदेश के सीएम ने जताया दुख

कुरनूल बस हादसे को लेकर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताते हुए एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि कुरनूल जिले के चिन्ना टेकुर गांव के पास हुई भीषण बस दुर्घटना के बारे में जानकार मुझे गहरा सदमा पहुंचा है और मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। सरकारी अधिकारी घायलों और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने व्यक्त की संवेदना  

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी बस हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बस में आग लगने की दुखद घटना में हुई जान मॉल की हानि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। में शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *