मसूरी: मसूरी क्षेत्र में केम्प्टी फॉल्स रोड पर भूस्खलन होने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। जिला प्रशासन ने इस मार्ग के लिए विशेष रूट डायवर्ज़न योजना लागू कर दी है ताकि छोटे और भारी वाहनों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित किया जा सके।
छोटे वाहनों के लिए डायवर्ज़न
देहरादून से केम्प्टी जाने वाले छोटे वाहन लाईब्रेरी चौक → स्प्रिंग रोड → काला चौक → हरनाम रोड → जीरो प्वाइंट के मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुँचेंगे।
केम्प्टी से देहरादून आने वाले छोटे वाहन जीरो प्वाइंट → कम्पनी बाग रोड → हाथीपांव → गज्जी बैंड के मार्ग से अपने गंतव्य तक जाएंगे।
हरनाम रोड से काला चौक तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी।
पर्यटकों की बसों के लिए व्यवस्था
पर्यटक बसों को केवल क्रिंगेग पार्किंग स्थल तक आने की अनुमति होगी। पार्किंग से पर्यटक छोटे वाहनों के माध्यम से पर्यटक स्थल तक पहुंच सकेंगे।
भारी वाहनों के लिए डायवर्ज़न
यमुनापुल से मसूरी/देहरादून आने वाले भारी वाहन विकासनगर मार्ग के माध्यम से भेजे जाएंगे।
देहरादून से केम्प्टी जाने वाले भारी वाहन सहसपुर → विकासनगर मार्ग से अपने गंतव्य तक जाएंगे।
देहरादून से उत्तरकाशी जाने वाली बसें सुवाखोली मार्ग का प्रयोग करें।
प्रशासन ने नागरिकों और पर्यटकों से अनुरोध किया है कि वे वैकल्पिक मार्गों का पालन करें और निर्देशित रूट के माध्यम से ही यात्रा करें।