कश्मीरी छात्रों को मिली धमकियां, तुरंत उत्तराखंड छोड़कर जाने को कहा! नहीं गए तो…..

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे देश भर में दुख व मातम का माहौल बना हुआ है। आम आदमी, नेताओं से लेकर सेलिब्रिटीज ने इस हमले की निंदा करते हुए इसका विरोध किया।

वहीं उत्तराखंड में भी इस आतंकी हमले के खिलाफ बढ़ चढ़ के नारे बाजी और धरना किया गया। धरने में लोगों ने कश्मीरी छात्रों को उत्तराखंड छोड़ कर जाने को कहा और धमकियां भी दी।

पहलगाम आतंकी हमले की फोटो

 

उत्तराखंड में पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ ‘ हिन्दू रक्षा दलों’ ने शुक्रवार को धरना प्रदर्शन करा और कश्मीरी छात्रों को उत्तराखंड छोड़ने की धमकी भी दे डाली। धमकी में तुरंत उत्तराखंड राज्य को छोड़ कर जाने को कहा।

सिर्फ धरने ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी कश्मीरी छात्रों को लगातार धमकियां मिल रही हैं।

 

 

कश्मीरी छात्रों को लगातार मिल रही हैं धमकियां 

 

लगातार बढ़ती धमकियों और धरनों से डरे कश्मीरी छात्रों ने पुलिस का सहारा लिया और सुरक्षा की मांग रखी। जिसके बाद पुलिस भी अलर्ट मोड़ पर आ गई। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अजय सिंह ने कहा, धरनों और सोशल मीडिया थ्रेट के खिलाफ दर्ज हुई शिकायतों के बाद विभिन्न थानों में सतर्कता बरतने और लगातार कश्मीरी छात्रों के संपर्क में बने रहने के निर्देश दिए हैं।

 

2 दर्जन से भी ज्यादा आपत्तिजनक पोस्ट करे गए डिलीट

SSP अजय सिंह

 

साथ ही पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा आपत्तिजनक व थ्रेट से भरे पोस्ट सोशल मीडिया से हटाए हैं और शिक्षण संस्थाओं के मैनेजर को निर्देश दिए कि छात्रों के सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक ना हो और तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए।

 

SSP ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा

SSP अजय सिंह के साथ साथ डीजीपी दीपम सेठ ने भी छात्रों के सुरक्षा के लिए बोला कि, जितनी भी एफआईआर इन धमकियों के खिलाफ रजिस्टर हुई है उनपर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। इतना ही नहीं SSP खुद अलग अलग छात्रों में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों से मिले और उन्हें सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *