कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला की मौत इस दवाई के कारण हुई, जांच में आया सच

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

मुंबई: शेफाली जरीवाला के अचानक से मौत होने के बाद से पूरा बॉलीवुड सदमे में हैं। अचानक मौत का कारण सुन लोग भी हैरान रह गए।

एक्ट्रेस की मौत 27 जून को हुई,शेफाली की उम्र केवल 42 साल ही थी। एक्ट्रेस शेफाली एक हेल्थी लाइफस्टाइल फॉलो करती थी । समय से योग करना, हेल्थी खाना खाना, और जिम भी करती थी लेकिन उनकी एक भूल के कारण उन्हें अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा, सुंदर दिखने के लिए किया कुछ ऐसा की सेफली की जान ही चली गई। इस दवाई के कारण शेफाली जरीवाला की मौत हो गई।

 

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि शेफाली उस दिन व्रत पर थी,उन्होंने सत्यनारायण की पूजा के लिए यह व्रत रखा था और बासी खाने के बाद शेफाली की तबियत बिगड़ी जिससे शेफाली को लो बीपी की संभावना हुई और वह बेहोश हो गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनके देहांत की खबर सबको मिलती है।

जब पुलिस शेफाली के घर जांच के लिए पहुंची तो पुलिस को शेफाली के घर से एंटी एजिंग व गोल्टीन टैबलेट्स विटामिन आदि मिले ,जिससे से अंदाजा लगाया जा रहा है कि शेफाली जवान रहने के लिए ये दवाइयां लेती थी और खाली पेट व्रत में यह दवाइयां लेने के कारण उनका बीपी लो हो गया और कार्डियक अरेस्ट के कारण शेफाली की मौत हो गई। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक शेफाली को फूड पॉयजनिंग की आशंका भी जताई गई है।

पुलिस और डॉक्टर्स के मुताबिक, शेफाली का अचानक से बल्ड प्रेशर गिरने के कारण उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिससे उनकी तबियत बिगड़ी और बेहोशी के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *