अंकिता भंडारी के नाम पर बदला नर्सिंग कॉलेज का नाम, शासनादेश हुआ जारी

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

देहरादून। प्रदेश सरकार ने अंकिता भंडारी की स्मृति में एक बड़ा फैसला लिया है। श्रीनगर गढ़वाल स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम अब स्वर्गीय अंकिता भंडारी के नाम पर रखा जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गुरुवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।

यह नर्सिंग कॉलेज चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित है। कॉलेज का नाम परिवर्तन करने का आदेश सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर. राजेश कुमार की ओर से जारी किया गया।

सीएम से मुलाकात के बाद लिया गया फैसला

बता दें कि बीते बुधवार को अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी और माता सोनी देवी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने बेटी की हत्या से जुड़े मामले में अपनी भावनाएं साझा की थीं। साथ ही अंकिता के पिता ने पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग भी मुख्यमंत्री के सामने रखी थी।
इसके अलावा, परिवार ने कुछ व्यक्तिगत विषयों पर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की थी।

सरकार परिवार के साथ खड़ी है: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता के माता-पिता को भरोसा दिलाया था कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उनकी भावनाओं के अनुरूप सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री के इसी आश्वासन के तहत अगले ही दिन शासन ने राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम स्व. अंकिता भंडारी के नाम पर रखने का आदेश जारी कर दिया।
इस निर्णय को अंकिता की स्मृति को सम्मान देने और न्याय की दिशा में सरकार की संवेदनशील पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *