हरिद्वार : हरिद्वार में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कनखल थाना क्षेत्र के ज्यापोता गांव के पास लक्सर–हरिद्वार रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
कैसे हुआ हादसा?
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे से ठीक पहले सड़क पर दो बाइक आपस में टकरा गईं और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।उसी समय पीछे से आ रहा डंपर युवकों पर चढ़ गया और उन्हें बचने का कोई मौका नहीं मिला।
पुलिस ने कब्जे में लिया डंपर, चालक फरार
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।फिलहाल डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और चालक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
जगजीतपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और परिजनों को सूचना दी जा रही है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।