Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

हजारा बुणजाई बिरादरी ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी वार्षिकोत्सव, दिया सामाजिक एकता का संदेश

देहरादून। हजारा बुणजाई बिरादरी 1950, देहरादून (पंजी.) की ओर से पटेल नगर स्थित मानभावन वेडिंग प्वाइंट में लोहड़ी पर्व का वार्षिकोत्सव भव्य और पारंपरिक तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम में बिरादरी के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद लोहड़ी जलाकर पारंपरिक रीति-रिवाज निभाए गए। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच लोहड़ी गीत गाए गए और भांगड़ा व गिद्धा जैसी लोक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर सभी को लोहड़ी का पारंपरिक प्रसाद भी वितरित किया गया।

 

वरिष्ठ सदस्यों का किया गया सम्मान

कार्यक्रम में बिरादरी के वरिष्ठ और बुजुर्ग सदस्यों को मंच पर सम्मानित किया गया। इस वर्ष सामाजिक समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से अन्य बिरादरियों के लोगों को भी आमंत्रित किया गया। आयोजन के माध्यम से भाईचारे, आपसी सौहार्द और सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया गया।

1950 से समाज को जोड़ने का कार्य

प्रचार मंत्री एवं मीडिया प्रभारी अभिनव थापर ने बताया कि हजारा बुणजाई बिरादरी वर्ष 1950 से लगातार सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। हर साल लोहड़ी का वार्षिकोत्सव मनाकर समाज को जोड़ने का प्रयास किया जाता है।

कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में अध्यक्ष पवन चंडोक, महामंत्री सचिन विज सहित बिरादरी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही विधायक सविता कपूर, राज्य आंदोलनकारी अमित ओबराय, समाजसेवी राकेश ओबरॉय, संतोख नागपाल समेत कई गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन की सराहना की।

 

 

कार्यक्रम का संचालन अभिनव थापर और सचिन विज ने संयुक्त रूप से किया। अंत में सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजकों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *