हर्षिल-धराली का होगा पुनर्निर्माण.. सरकार ने सौंपी ये जिम्मेदारी कर्नल कोठियाल को

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से बुरी तरह प्रभावित हर्षिल-धराली क्षेत्र के पुनर्निर्माण और राहत कार्यों के लिए कर्नल अजय कोठियाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

 

कर्नल अजय कोठियाल पहले भी केदारनाथ आपदा के बाद पुनर्निर्माण कार्य में अपने दूरदर्शी नेतृत्व और जुनून के लिए जाने जाते हैं। अब वे हर्षिल-धराली को फिर से बसाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सबसे पहले प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर ज़मीनी हालात का आकलन किया जाएगा और फिर विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी।

 

कर्नल कोठियाल ने बताया कि राहत और बचाव कार्य के लिए वे उसी पुराने सेक्टर की टीम के साथ काम करेंगे, जो इस इलाके से भली-भांति परिचित है। जल्द ही संसाधनों के साथ पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सीमांत क्षेत्र है, इसलिए सरकार ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *