हल्द्वानी रेलवे भूमि अतिक्रमण मामला: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई आज, शहर में सुरक्षा कड़ी

हल्द्वानी। रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले की आज (मंगलवार) को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। फैसले को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। बनभूलपुरा क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, जबकि हजारों परिवार सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।

 

रेलवे का दावा है कि हल्द्वानी में उसकी करीब 29 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है, जिसमें लगभग 4365 लोग रहने लगे हैं। अब अदालत का फैसला यह तय करेगा कि आगे क्या कार्रवाई होगी।

 

बाहरी वाहनों व लोगों के प्रवेश पर रोक

 

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में बाहरी वाहनों का प्रवेश बंद, शहर का ट्रैफिक रूट डायवर्ट,हर जगह पुलिस की तैनाती, ITBP और CRPF भी standby पर रखा गया है ।

पुलिस ने कहा है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

फैसला लागू कराएंगे: डीएम नैनीताल

डीएम ललित मोहन रयाल ने बताया की “सुप्रीम कोर्ट का जो भी आदेश होगा, उसका पालन कराया जाएगा।” अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी और ।लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

 

सात ड्रोन और 12 से अधिक CCTV कैमरे निगरानी में

 

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने हाई-टेक व्यवस्था की है 7 ड्रोन लगातार निगरानी कर रहे हैं, कंट्रोल रूम से CCTV कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है,जैसे ही किसी तरह की संदिग्ध हलचल दिखेगी, नजदीकी पुलिस टीम को तुरंत भेजा जाएगा।

 

पुलिस छावनी में तब्दील शहर: एसएसपी

 

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा की “कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।” पारामिलिट्री और रेलवे पुलिस भी तैनात की गई है और सरकारी काम में बाधा डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

बॉर्डर पर भी चेकिंग अभियान तेज

 

सोमवार सुबह से ही पुलिस ने जिले की सभी सीमाओं पर चेकिंग तेज कर दी है।बेलबाबा, आम्रपाली, हल्दूचौड़, कालाढूंगी, बारापत्थर, खैरना, सुभाष नगर सहित नौ प्रमुख बॉर्डर पर सघन चेकिंग चल रही है.रेलवे स्टेशन, मुख्य सड़कें और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *