देहरादून: 28 अप्रैल 2025 से प्रस्तावित विधानसभा सत्र के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। यह व्यवस्था सत्र समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।
बैरियर प्वाइंट निर्धारित
धरना-प्रदर्शन एवं कानून व्यवस्था के मद्देनज़र निम्न स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे—
प्रगति विहार बैरियर
शास्त्रीनगर बैरियर
बाईपास बैरियर
डिफेंस कॉलोनी बैरियर
विधानसभा तिराहा बैरियर
भारी वाहनों का डायवर्जन
सभी भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
रिस्पना क्षेत्र में दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को लालतप्पड़, हर्रावाला और नयागांव में आंशिक रूप से रोका जाएगा।
प्रमुख डायवर्जन व्यवस्था
देहरादून से हरिद्वार/ऋषिकेश/टिहरी/चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी/फव्वारा चौक से पुलिया नंबर-6 की ओर डायवर्ट होंगे।
धर्मपुर चौक से आईएसबीटी जाने वाला यातायात माता मंदिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से भेजा जाएगा।
मोहकमपुर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला–रिंग रोड–लाडपुर–सहस्त्रधारा क्रॉसिंग–आईटी पार्क होते हुए मसूरी मार्ग पर जाएंगे।
मोहकमपुर से शहर की ओर आने वाले वाहन विधानसभा तिराहा–रिस्पना–पुरानी बाईपास चौकी होते हुए धर्मपुर–ईसी रोड की ओर भेजे जाएंगे।
जुलूस और बसों के लिए व्यवस्था
अनुमति प्राप्त जुलूस केवल हिम पैलेस होटल से प्रस्थान करेंगे।
जुलूस में शामिल वाहनों की पार्किंग रेसकोर्स स्थित गुरु नानक ग्राउंड में होगी।
जुलूस के प्रगति विहार बैरियर की ओर बढ़ने पर रिस्पना से शहर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
ट्रैफिक दबाव की स्थिति में डोईवाला से देहरादून आने वाली सिटी बसें कैलाश अस्पताल से यू-टर्न लेकर वापस डोईवाला भेजी जाएंगी।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।