Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

अल्मोड़ा में गैस सिलेंडर वितरण की नई व्यवस्था लागू, सूची में नाम होने पर ही मिलेगा सिलेंडर

अल्मोड़ा। जनपद में गैस सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति और सुव्यवस्थित वितरण सुनिश्चित करने के लिए जिला पूर्ति कार्यालय ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को क्रमवार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा, जिनका नाम संबंधित वितरण स्थल पर प्रदर्शित सूची में दर्ज होगा।

जिला पूर्ति अधिकारी करुणा पंत ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रत्येक वितरण केंद्र के लिए उपभोक्ताओं की सूची और रोस्टर तैयार किया गया है। इसके तहत प्रतिदिन तय केंद्रों पर निर्धारित संख्या में गैस वितरण किया जाएगा।

एक दिन पहले चस्पा होगी सूची

अधिकारियों के अनुसार संबंधित वितरण केंद्रों पर एक दिन पूर्व ही उपभोक्ताओं की सूची चस्पा कर दी जाएगी, ताकि लोग निर्धारित क्रम में गैस प्राप्त कर सकें और अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी उपभोक्ता का नाम सूची में होने के बावजूद उसे सिलेंडर नहीं मिल पाता है, तो उसे अगले दिन प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी।

बुकिंग के 10 दिन बाद मिलेगा सिलेंडर

नई व्यवस्था के तहत गैस बुकिंग के 10 दिन बाद ही सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। यदि किसी उपभोक्ता को डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) प्राप्त नहीं होता है, तो उन्हें अपनी संबंधित गैस एजेंसी में मोबाइल नंबर और पता अपडेट कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वितरण प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।

अव्यवस्था फैलाने पर सख्त कार्रवाई

जिला पूर्ति अधिकारी ने चेतावनी दी है कि वितरण केंद्रों पर अव्यवस्था या अशांति फैलाने वालों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि निर्धारित व्यवस्था का पालन करें और गैस वितरण प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने में सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *