Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

गंगोत्री धाम में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक, बदरी-केदार में भी प्रस्ताव की तैयारी

उत्तरकाशी | गंगोत्री धाम में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। श्री गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने बताया कि यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। साथ ही गंगोत्री के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में भी गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा।

 

जानकारी के अनुसार श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की अगली बोर्ड बैठक में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में भी गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव लाया जाएगा। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि बोर्ड से मंजूरी के बाद यह प्रस्ताव शासन और सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

 

 

हरिद्वार में गंगा घाटों और हर की पैड़ी क्षेत्र में पहले से लागू प्रतिबंध के बाद अब यह मांग अन्य धार्मिक स्थलों तक भी पहुंच गई है। धार्मिक संस्थाओं ने पूरे कुंभ क्षेत्र में भी गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पवित्र धाम आस्था के केंद्र हैं और यहां परंपरा व धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ही निर्णय लिए जाएंगे। बीकेटीसी से कोई प्रस्ताव आता है तो सरकार सभी पहलुओं पर विचार कर निर्णय करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *