Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

जंगल की आग बनी जानलेवा, पहाड़ी से गिरा पत्थर, बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

उत्तरकाशी। पहाड़ों में लगी जंगल की आग ने एक बार फिर अपनी भीषणता दिखाई है। इस आग के कारण पहाड़ी से गिरते पत्थरों की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान लाटा गांव निवासी मयंक पंवार (पुत्र महेश पंवार, उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मयंक पंवार उत्तरकाशी से अपनी बाइक से नेताला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गणेशपुर और नेताला के बीच गंगोत्री हाईवे पर स्थित पहाड़ी क्षेत्र में जंगल में आग लगी हुई थी। आग की वजह से पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे थे।

बताया जा रहा है कि जैसे ही मयंक उस क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिरकर सीधे उनके ऊपर आ गिरा। पत्थर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर ही गिर पड़े।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत घायल युवक को बचाने का प्रयास किया। लोगों ने बिना देर किए मयंक को जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुंचाया।

अस्पताल में सीएमएस डॉ. पी.एस. पोखरियाल ने प्रारंभिक जांच के दौरान बताया कि युवक को अंदरूनी गंभीर चोटें आई थीं। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए सभी संभव उपचार किए, लेकिन गंभीर चोटों के कारण मयंक ने दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं, पहाड़ों में लगातार बढ़ रही जंगल की आग और उससे होने वाले खतरों को लेकर लोगों में चिंता भी बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *