सड़क पर लड़ते हुए सांड से भिड़ी स्कूटी, हादसे में दो लोगों की मौत

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

देहरादून: देहरादून स्थित डोईवाला में आवारा सांड ने स्कूटी को टक्कर मार दी । जिस कारण स्कूटी सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। दोनों व्यक्ति डोईवाला से लच्छीवाला की की तरफ जा रहे थे तभी आवारा सांड ने उन्हें टक्कर मार दी।

 

ये हादसा शुक्रवार शाम 8 बजे हुआ था।जब डोईवाला इलाके के रहने वाले विजय लोधी(32वर्ष) पुत्र दुखीराम और वीरेंद्र छेत्री पुत्र दिल बहादुर दोनों साथ में डोईवाला से लच्छीवाला की तरफ स्कूटी से जा रहे थे,तभी सड़क पर घूम रहे आवारा सांड ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

 

इस हादसे में विजय लोधी की मौके पर ही मौत हो गई थी और वीरेंद्र छेत्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे ।दोनों व्यक्तियों को पुलिस की मदद से हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान वीरेंद्र छेत्री ने भी दम तोड़ दिया।

 

स्थानीय लोगों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आवारा जानवरों के कारण ऐसे हादसे पहले भी हुए हैं।लोगों ने प्रशाशन को भी इन हादसों के बारे में शिकायत करी थी लेकिन इन हादसों के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *