Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

इटावा में दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से महिला का पेट फटा, 3 महीने का भ्रूण आया बाहर

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। यहां तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला का पेट फट गया और उसके गर्भ में पल रहा तीन महीने का भ्रूण सड़क पर गिर गया।

मौके पर मची चीख-पुकार

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा होते ही आसपास अफरातफरी मच गई। लोग महिला को तुरंत अस्पताल ले जाने के लिए दौड़े। वहीं डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।टक्कर इतनी भयानक थी महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने लिया संज्ञान

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को कब्जे में ले लिया। आरोपी चालक की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

लोगों में गुस्सा

 

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही लगातार मासूम जिंदगियों को निगल रही है। प्रशासन से मांग की गई है कि ऐसे वाहनों की गति पर सख्त रोक लगाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *