देहरादून में बड़ा हादसा,झाझरा के परवल गांव में आसन नदी में बहा ट्रैक्टर-ट्राली, 8 की मौत, 4 लापता

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

देहरादून: देहरादून में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। झाझरा क्षेत्र के परवल गांव के पास सोमवार देर रात आसन नदी के उफान में एक बड़ा हादसा हो गया। तेज बहाव में एक ट्रैक्टर-ट्राली और स्कूटी बह गईं, जिसमें 14 लोग सवार थे।

दरअसल तेज बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इसी दौरान परवल गांव से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी की चपेट में आ गई और देखते ही देखते बह गई। साथ ही एक स्कूटी भी तेज धारा में समा गई।

अब तक की स्थिति

SDRF और पुलिस की टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया।अब तक 8 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।2 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।4 लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *