दून पुलिस का सख्त एक्शन, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर किया 481 चालकों का चालान

देहरादून: देहरादून में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस और सीपीयू टीमों ने शहर के कई इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें नियम तोड़ने वाले 481 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई।

 

ये अभियान मंगलवार को आईएसबीटी, मसूरी डायवर्जन, बिंदाल, सहस्त्रधारा रोड और आसपास के क्षेत्रों में चलाया गया। पुलिस ने खासतौर पर गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की।

 

कितने लोगों पर हुई कार्रवाई?

 

गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 69 चालक,वाहन चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल करने वाले 06 चालक ,ओवर स्पीड में पकड़े गए 31 चालक , रेड लाइट जंप करने वाले 277 चालक,अन्य ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 96 चालकों, यानी कुल चालान 481 चालकों के खिलाफ काटा गया।

पुलिस का कहना है कि सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन बेहद जरूरी है। इसलिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। सभी चालकों को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *