भारी बारिश के चलते कल भी रहेंगे स्कूल बंद, जानिए कौन-कौन से जिलों में जगह रहेगा अवकाश

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच कई जिलों में कल 14 अगस्त 2025 (गुरुवार) को स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारियों ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए यह आदेश जारी किया है।

 

किन जिलों में रहेगा अवकाश

 

जारी हुए आदेश के अनुसार बागेश्वर,हरिद्वार, पिथौरागढ़,उद्यमसिंह नगर,उत्तरकाशी जिले में आवश्यक घोषित किया गया है।

जारी आदेशों के मुताबिक, इन जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय, निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। प्रशासन ने अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा न करें और नदी-नालों से दूरी बनाए रखें।

 

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना है। ऐसे में जिलों में आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभाग अलर्ट पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *