Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

धामी कैबिनेट का विस्तार, 9 साल बाद डॉ. धन सिंह रावत से हटाया स्वास्थ्य विभाग

देहरादून, उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में कैबिनेट विस्तार के बाद नए और पुराने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। इस दौरान चार पुराने मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया गया है।

प्रमुख विभागों में फेरबदल

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से स्वास्थ्य विभाग हटा दिया गया।

सतपाल महाराज से पंचायतीराज और जलागम विभाग हटाए गए।

सुबोध उनियाल से तकनीकी शिक्षा और भाषा विभाग हटाया गया।

गणेश जोशी से ग्राम्य विकास विभाग हटाया गया।

रेखा आर्या और सौरभ बहुगुणा के पास उनके विभाग पहले की तरह ही बने रहेंगे।

डॉ. धन सिंह रावत का नया कार्यक्षेत्र

अब डॉ. रावत के जिम्मे विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा और सहकारिता विभाग होंगे।

त्रिवेंद्र सरकार के दौरान 2017 से डॉ. रावत के पास शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग भी था। इस विस्तार के बाद स्वास्थ्य महकमा उनके जिम्मे नहीं रहेगा।

स्वास्थ्य विभाग में योगदान

डॉ. रावत वर्तमान में पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नौ वर्षों में स्वास्थ्य विभाग के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है। इस दौरान 10,000 से अधिक पदों पर डॉक्टरों, विशेषज्ञ चिकित्सकों और नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई। दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *