दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, कार और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

देहरादून। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड पर हुआ, जहां बाइक और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

कैसे हुआ हादसा?

मंगलवार दोपहर युवक शिवम बाइक से सहारनपुर से देहरादून की ओर आ रहा था। इसी दौरान सामने से देहरादून से सहारनपुर जा रही एक कार से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

कार चालक ने घायल को खुद पहुँचाया अस्पताल

हादसे के बाद कार चालक ने घायल शिवम को तुरंत अपनी कार में बैठाकर देहरादून के एक निजी अस्पताल पहुँचाया। उपचार के दौरान शिवम की मौत हो गई।

 

बिहार का रहने वाला था युवक

मृतक शिवम मूल रूप से बिहार का निवासी था और काफी समय से अपने परिवार के साथ देहरादून में रह रहा था। उसकी मौत की खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

 

पुलिस का बयान

मोहंड चौकी इंचार्ज मनोज ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची।उन्होंने बताया कि हादसे के बाद कार चालक खुद घायल युवक को अस्पताल लेकर गया। अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *