देहरादून की एलोरा बेकरी में लगी भीषण आग, सारा सामान जल कर हुआ राख

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

Dehradun: देहरादून के राजपुर रोड स्थित एलोरा बेकरी में शुक्रवार को भीषण आग लग गई।

 

ये घटना देर रात 12 बजे हुई जब स्थानीय लोगों ने बेकरी से धुआं निकलते हुए देखा तो तुरंत फायर ब्रिगेट को बुलाया और दुकान के मालिक को आग लगने की सूचना दी।

 

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेट टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया। करीब 2 बजे तक आग बुझाने में फायर ब्रिगेट की टीम जुटी रही थी। आग बुझाने के लिए 4 दमकल विभाग की गाड़िया मौके पर पहुंची थी।

आग लगने के कारण दुकान का सारा सामान जल गया। हालांकि आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आया है पुलिस उसकी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *