देहरादून नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया अभियान , हटाई ठेली और होर्डिंग्स

देहरादून: देहरादून नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया है। नगर निगम आयुक्त नमामि बंसल के निर्देशों के अनुसार, नगर निगम के भूमि अनुभाग ने अलग-अलग टीमों का गठन किया है, जो नगर निगम क्षेत्र में फुटपाथ पर रखे अवैध बोर्ड, ठेली और होर्डिंग्स हटाने का काम कर रही हैं।

नगर आयुक्त ने बताया कि चाहे रेजिडेंशियल इलाके हों या बाजार, किसी भी जगह पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाया जाता है, तो नगर निगम की टीम उस पर तुरंत कार्रवाई करती है।

कुछ स्थानों पर इस कार्रवाई का विरोध भी देखने को मिला, इसलिए अब यह अभियान पुलिस बल के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य शहर में सड़कों और फुटपाथों को जनता के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *