देहरादून में दिनदहाड़े गोलीकांड: राजपुर रोड पर जिम जा रहे व्यक्ति की हत्या

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए एक और दिनदहाड़े गोलीकांड सामने आया है। राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी क्षेत्र में आज सुबह करीब 10 बजे जिम जा रहे 40 वर्षीय व्यक्ति की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक की पहचान विक्रम शर्मा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

दो दिन पहले भी हुई थी फायरिंग

गौरतलब है कि इससे दो दिन पहले भी बदमाशों ने दिनदहाड़े एक अन्य व्यक्ति को गोली मार दी थी। उस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन लगातार हो रही घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र की घेराबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आसपास के इलाकों में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। राजधानी में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *