Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

प्रेमानंद महाराज के दर्शन कराने का झूठा वादा कर युवती का शोषण, आरोपी गिरफ्तार

मथुरा: भक्ति की नगरी मथुरा से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने युवती को प्रेमानंद महाराज से मिलाने के नाम पर मथुरा बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

प्रेमानंद महाराज के नाम पर बुलाकर किया दुष्कर्म

मामला मथुरा के वृंदावन क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी सुंदरम राजपूत ने उसे प्रेमानंद महाराज  के एकांतिक दर्शन कराने के बहाने मथुरा बुलाया।
आरोप है कि आरोपी युवक ने होटल में कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता का कहना है कि होश आने पर उसने खुद को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। आरोपी ने इस दौरान उसका वीडियो और फोटो भी बना लिए, जिनके ज़रिए वह उसे ब्लैकमेल करता रहा और कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

 

सोशल मीडिया से शुरू हुआ था जाल

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सुंदरम ने 21 अगस्त को इंस्टाग्राम पर पीड़िता से संपर्क किया था। उसने दावा किया कि वह उसकी मुलाकात प्रेमानंद महाराज से करा सकता है।
बाद में 12 सितंबर को आरोपी ने फिर मैसेज कर बताया कि “एकांतिक दर्शन” का प्रबंध हो गया है और युवती को सुबह 4:30 बजे प्रेम मंदिर पहुंचने को कहा।

पीड़िता अपने भाई के साथ मथुरा पहुंची। वहां आरोपी ने कहा कि पार्किंग आगे नहीं है और युवती को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया — लेकिन मंदिर की जगह उसे एक होटल में ले जाकर नशीली कॉफी पिलाई और शोषण किया।

 

कई बार किया गया शारीरिक शोषण

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि बाद में भी उसे आगरा के वैभव पैलेस होटल में बुलाकर कई बार दुष्कर्म किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा।

 

आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज

पीड़िता की शिकायत के बाद वृंदावन पुलिस ने आरोपी सुंदरम राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया,पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 64(1) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *