Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

पिता की गाड़ी से कुचलकर तीन साल की मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हरिद्वार : हरिद्वार जिले के झबरेड़ा क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां घर में गाड़ी पार्क करते समय एक पिता की ही गाड़ी की चपेट में आने से उसकी तीन साल की मासूम बेटी की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है।

पिता की आवाज सुनकर दौड़ पड़ी बच्ची

मिली जानकारी के अनुसार, झबरेड़ा निवासी रवि कुमार लोडिंग वाहन चलाते हैं। सोमवार शाम करीब आठ बजे वे काम से लौटकर घर पहुंचे थे और अपनी गाड़ी आंगन में खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान गाड़ी की आवाज सुनकर उनकी तीन साल की बेटी नीलम पापा से मिलने के लिए दौड़ती हुई बाहर आ गई।

बैक करते समय पहिए के नीचे आई मासूम

बताया जा रहा है कि बच्ची गाड़ी के पीछे खड़ी हो गई थी, लेकिन पिता को इसका अंदाजा नहीं हुआ। गाड़ी को पीछे करते समय बच्ची पहिए के नीचे आ गई। बच्ची की चीख सुनते ही परिवार को हादसे का पता चला और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

परिजन आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां-बाप और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने की घटना की जानकारी

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। बेहद गमगीन माहौल में बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *