कपल ने घर में ही खोला पॉर्न स्टूडियो,मॉडल्स की वीडियो बेच कर कमा रहे थे करोड़ों में पैसे 

नोएडा: नोएडा में चल रहे पोर्न रैकेट का पर्दाफाश किया ED ने, लड़कियों को मॉडलिंग का झांसा देकर करवाया जा रहा था ये गंदा काम।वीडियो बना कर कपल विदेश में भेज कर लाखों कमाते थे। छापे मारी में हुआ पति पत्नी का भांडाफोड़।

 

नोएडा में स्थित गौतमबुद्ध नगर में प्रवर्तन निदेशालय ED ने एक घर(सेक्टर 105)में छापेमारी मारी। जिस दौरान प्रवर्तन निदेशालय को घर में एक स्टूडियो मिला जहां लड़कियों के साथ अशलील वीडियो शूट करे जा रहे थे। ये धंधा मियां बीवी, उज्ज्वल किशोर और नीलू श्रीवास्तव मिल कर चला रहे थे।

 

जांच में पता चला कि कपल मिलकर ‘सब्सिडी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड’की कंपनी चला रहे थे जिसमें लड़कियों के एडल्ट वीडियो बना कर अलग अलग विदेशों में भेज कर कपल लाखों रुपए कमा रहा था।कपल तरह तरह की पोर्न वेबसाइट जैसे xhamster और stripchat भी चला रहे थे।

 

मॉडलिंग के झूठे झांसे से फसाते थे लड़कियों को 

जानकारी के अनुसार कपल ने सोशल मीडिया पर मॉडलिंग के विज्ञापन देकर मॉडलिंग करने की इच्छा रखने वाली लड़कियों को मोटी रकम देकर फसाते थे और जबरदस्ती एडल्ट वीडियो बनाया करते थे।वीडियो के जरिए हुई कमाई का 25% लड़कियों को दिया जाता था बाकी का 75% कपल खुद खुद रखता था।पति पत्नी ने मिलकर अभी तक 22 करोड़ रुपए कमा लिए थे।

 

400 से ज्यादा लड़कियों को बना चुके थे शिकार

नोएडा में ये धंधा पिछले पांच साल से चलाया जा रहा था जिसमें करीब 400 से ज्यादा लड़कियों को इस धंधे में झोंका गया।वीडियो की शूटिंग में कोपल ने अलग अलग केटेगरी रखी थी जिसके हिसाब से लड़कियों को पैसे दिए जाते थे जैसे हॉफ फेस, फुल फेस और न्यूड जैसी केटेगरी।

नोएडा पुलिस और केंद्रीय एंजेंसीज इस मामले की जांच में जुट चुकी है।मामले में आगे की कार्रवाई अभी करी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *