कार्बेट नेशनल पार्क पहुंचे मुख्यमंत्री, वन्य पर्यटन को बढ़ावा देने पर दिया जोर

रामनगर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का दौरा किया और वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन व्यवस्था का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने पार्क में जिप्सी सफारी के ज़रिए अलग अलग जोन में घूमकर जैव विविधता और पर्यावरणीय स्थिति की जानकारी ली।

 

मुख्यमंत्री धामी ने पार्क के ढेला और झिरना रेंज में घूमते हुए हिरण, हाथी, मोर और कई पक्षियों को प्राकृतिक रूप में देखा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जैव विविधता देश की अमूल्य धरोहर है, और इसे बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

 

पर्यटन को बढ़ावा और विकसित करना है जरूरी

 

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार वन्य पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित कर रही है ताकि देश-दुनिया से आने वाले पर्यटक यहां सुरक्षित और रोचक अनुभव प्राप्त कर सकें।

उन्होंने निर्देश दिए कि पर्यावरण संतुलन को बनाए रखते हुए ईको-टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाए और स्थानीय लोगों को भी इससे जोड़ा जाए।

 

 

अधिकारियों के साथ करी बैठक

सफारी के बाद मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर पार्क प्रबंधन, सुरक्षा, और सफाई व्यवस्था की बात रखी । उन्होंने कहा कि पार्क क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *