हल्द्वानी में सीएम कार्यक्रम स्थल के पास कार से युवक का शव बरामद, मचा हड़कंप

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल के समीप उस समय हड़कंप मच गया, जब सुशीला तिवारी अस्पताल के पास खड़ी एक कार के भीतर एक युवक का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कार में एक युवक को अचेत अवस्था में देखा गया, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) और कोतवाल समेत पुलिस टीम पहुंची और जांच शुरू की।

जांच के दौरान युवक को मृत घोषित किया गया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

प्रारंभिक जांच में शव पर किसी प्रकार के स्पष्ट बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *