उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज ,मैदानी इलाकों में कोहरा, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना

देहरादून | उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 16 जनवरी शुक्रवार को मैदानी जिले हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट

पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। विशेष रूप से 3400 मीटर से ऊपर के इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि आने वाले दिनों में 21 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज इसी तरह ठंडा और कोहरे और बर्फबारी के साथ रहने की संभावना है।

यात्रियों और लोगों से आग्रह किया गया है कि वे घने कोहरे और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के मद्देनजर सावधानी बरतें और आवश्यक सुरक्षा उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *