देहरादून। देहरादून स्थित चंद्रमणि श्मशान घाट के पास स्थित गंदे नाले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।