भारी बारिश के चलते राजधानी देहरादून के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित ।

मौसम की इस स्थिति को देखते हुए जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और त्वरित बाढ़ की आशंका बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है और अप्रिय घटनाओं का जोखिम रहता है।

इसलिए, जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, गैर-शासकीय और निजी स्कूलों के साथ-साथ समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में दिनांक 12 अगस्त, 2025 को एक दिन का पूर्ण अवकाश घोषित किया गया है।

जनपद के सभी अभिभावकों एवं नागरिकों से अनुरोध है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी सतर्कता और सुरक्षा उपायों का पालन करते हुए आवश्यक सावधानी बरतें।

जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने बताया कि वर्तमान में मध्यम से भारी बारिश के कारण संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) का खतरा बढ़ गया है। आपदा न्यूनीकरण के मद्देनज़र जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में 12 अगस्त को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि सभी संस्थानों में आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *