भाजपा नेता ने किया नाबालिग लड़की का अपहरण और दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट में केस दर्ज

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ एक भाजपा नेता के खिलाफ नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी भाजयुमो नेता को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला नैनीताल का है। जहां किशोरी के माता-पिता ने 8 अक्टूबर को नैनीताल कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 16 वर्षीय बेटी घर से लापता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की जांच शुरू करी थी।

पुलिस जांच के दौरान पता चला कि किशोरी को देव सिंह बगड़वाल भगा ले गया है, जो कि नैनीताल में भाजयुमो का महामंत्री रह चुका है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए मोबाइल लोकेशन और मुखबिरों की मदद ली गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने हरिद्वार से आरोपी और किशोरी दोनों को बरामद करा।

मामले की जांच कर रही एसआई आशा बिष्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट, अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मल्लीताल निवासी देव सिंह बगड़वाल को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *