उत्तराखंड : गृह विभाग ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के तबादले कर दिए हैं। इनमें से 11 एएसपी हाल ही में पदोन्नत होकर डीएसपी से एएसपी बने हैं, जिनकी नई तैनाती की गई है। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय ने सात डीएसपी के भी स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।
तबादला सूची के अनुसार, एएसपी शाहजहां अंसारी को पुलिस मुख्यालय से हटाकर यातायात निदेशालय में तैनात किया गया है। एएसपी जोधराम जोशी को टिहरी से स्थानांतरित कर उप सेनानायक पीएसी हरिद्वार बनाया गया है। वहीं राजन सिंह को पुलिस मुख्यालय से एएसपी पीएसी मुख्यालय और कमला बिष्ट को सीआईडी हल्द्वानी से एएसपी ट्रेनिंग पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
पदोन्नति के बाद दीपक सिंह को ऊधमसिंह नगर से टिहरी, विवेक कुमार को हरिद्वार से एसटीएफ, नरेंद्र पंत को हरिद्वार से इंटेलीजेंस हल्द्वानी, जूही मनराल को इंटेलीजेंस मुख्यालय से पुलिस मुख्यालय, तथा अंकुश मिश्रा को इंटेलीजेंस मुख्यालय से पुलिस मुख्यालय में एएसपी अपराध एवं कानून व्यवस्था के पद पर तैनात किया गया है।
इसके अतिरिक्त पूर्णिमा गर्ग को देहरादून से एएसपी कार्मिक पुलिस मुख्यालय, आशीष भारद्वाज को आईआरबी द्वितीय से सीआईडी मुख्यालय, अविनाश वर्मा को मुख्यमंत्री सुरक्षा से मुख्य सुरक्षा अधिकारी, और दीपशिखा अग्रवाल को नैनीताल से विजिलेंस हल्द्वानी भेजा गया है।
डीएसपी तबादलों में वंदना शर्मा को चंपावत से देहरादून, योगेश चंद को इंटेलीजेंस से पुलिस मुख्यालय, ओशिन जोशी को टिहरी से सीआईडी देहरादून, भास्कर लाल शाह को देहरादून से विधानसभा सुरक्षा, मनोज असवाल को देहरादून से इंटेलीजेंस मुख्यालय, बलवंत सिंह रावत को इंटेलीजेंस से अल्मोड़ा, तथा गोपाल दत्त जोशी को अल्मोड़ा से इंटेलीजेंस मुख्यालय भेजा गया है।