उत्तराखंड में मौसम का कहर, बद्रीनाथ और हेमकुंड यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

चमोली: उत्तराखंड में मानसून फिर से अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही तेज बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के बीच चमोली प्रशासन ने बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब यात्रा अगले आदेश तक रोक दी है। यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।

 

 

केदारनाथ यात्रा पहले ही रुकी

 

इससे पहले, मौसम बिगड़ने के चलते केदारनाथ यात्रा 12 से 14 अगस्त तक स्थगित की गई थी। अब बद्रीनाथ और हेमकुंड की यात्रा रोकने से हजारों श्रद्धालु अपने ठहराव स्थलों पर ही इंतजार करने को मजबूर हैं।

 

भारी बारिश से बढ़ा खतरा

 

मौसम विभाग ने हरिद्वार जिले में रेड अलर्ट और टिहरी में येलो अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश से पहाड़ों पर भूस्खलन, नदियों के जलस्तर में वृद्धि और कई मार्ग बाधित होने की आशंका है। पहले ही कई सड़कों पर मलबा और पानी भरने से यातायात प्रभावित हो चुकी है।

 

चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा —

“यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। सभी विभाग अलर्ट मोड पर हैं, चेतावनी प्रणालियों की जांच की जा चुकी है और रेस्क्यू टीमों को तैयार रखा गया है। नदी और नालों के पास जाने से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *