Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

चमोली में एंबुलेंस हादसा, ब्रेक फेल होने से वाहन पलटा; सभी सुरक्षित

चमोली। जिले में आदिबदरी-रंडोली के पास एक एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

हादसे के समय एंबुलेंस में एक मरीज, चालक और अन्य स्टाफ सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही आदिबदरी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। एहतियातन मरीज को तुरंत दूसरी एंबुलेंस के माध्यम से श्रीनगर के लिए रवाना कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *