Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

करवा चौथ पर छाया दुख का बादल, सड़क हादसे में पत्नी की मौत, दिल निकलकर गिरा सड़क पर

हापुड: करवा चौथ के शुभ मौके पर हापुड जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक तेज रफ्तार से गुजर रहे ट्रक ने पति पत्नी की बाइक पर ऐसी जोरदार टक्कर मारी की पत्नी का दिल निकलकर बाहर सड़क पर जा गिरा, जिस कारण पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।ट्रक चालक मौके से फरार है जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

ये घटना हापुड जिले में स्थित गुलावठी मार्ग पर घटित हुई ,जहां तेज रफ्तार में जा रहे ट्रक ने बाइक सवार पति पत्नी की बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार दोनों पति पत्नी भाटियाना गांव के निवासी है ।पत्नी अनुराधा (35 वर्षीय)और पति हरिओम दोनों बाजार जा रहे थे, कि तभी एक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी भीषण थी कि पत्नी अनुराधा सीधा सड़क पर जा गिरी और उनका दिल सड़क पर जा गिरा। दिल सड़क पर गिरने के बाद भी कुछ देर तक धड़कता रहा, जिसे देख पति हरिओम सदमे में रह गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आए दिन गुलावठी  मार्ग पर ऐसे हादसे होते रहते हैं जिनका कारण हे तेज रफ्तार में चल रहे वाहन है, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

पूरे हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचती है और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज देती है। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक हादसे के बाद से फरार है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *