रुद्रपुर में मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय समीक्षा बैठक ली, दिए सख्त निर्देश

रुद्रपुर। कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित एपीजे सभागार में जनपद स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

विभागों को दिए अहम निर्देश

लोक निर्माण विभाग (PWD): मंत्री ने आरओबी काशीपुर के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही मानसून के बाद जिले की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तत्काल शुरू करने को कहा।

विद्युत विभाग: सार्वजनिक स्थानों पर लटकती हुई तारों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए ताकि हादसों की आशंका न रहे।

जल जीवन मिशन: पाइपलाइन और सड़क से जुड़ी समस्याओं का समाधान समय पर कराने को कहा। ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला पूर्ति अधिकारी: बैठक में अनुपस्थित रहने पर उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।

मनरेगा: मजदूरों के भुगतान समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना: मंत्री ने कहा कि खराब सड़कों की मरम्मत कर उसका वीडियो रिकॉर्ड तैयार किया जाए।

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा समेत कई विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि जनता से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरे करने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *