प्रदेश में बढ़ते जा रहे हैं महिला अपराध, रीजनल पार्टी ने उठाया महिला सुरक्षा का मुद्दा, आंदोलन की दी चेतावनी

देहरादून: प्रदेश में महिला अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं, जिसे कम करने के लिए रीजनल पार्टी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है और सख्त कानून लाने की मांग भी रखी अन्यथा आंदोलन की भी चेतावनी दी।

 

रीजनल पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी पंकज कपूर ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे की ओर सरकार का ध्यान केदंद्रती करते हुए कहा, कि प्रदेश में लगातार बढ़ रहे महिला अपराध बेहद चिंताजनक है। महिला उत्पीड़न और महिला सुरक्षा की बात करने वाले ही महिलाओं का उत्पीड़न करने में शामिल है।

सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रोज सैकड़ों की संख्या में महिलाओं का उत्पीड़न किया जा रहा है,जिसमें ज्यादातर महिलाएं शिकायत दर्ज करने से ज्यादा सही उनको ब्लॉक करना समझती है। बावजूद इसके कुछ सरफिरे लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं।

 

मीडिया प्रभारी कपूर ने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक राष्ट्रीय महिला आयोग में महिला अपराध की 7,698 शिकायतें दर्ज हुई हैं,इनमें से सबस ज्यादा शिकायतें घरेलू हिंसा, मारपीट और आपराधिक धमकी से जुड़ी हुई हैं।

 

मीडिया प्रभारी कपूर ने हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि, वर्ष 2024 में NCW के पोर्टल पर 25,743 शिकायतें दर्ज हुई थीं। यह आंकड़ा सिर्फ इतना ही नहीं है कई शिकायतें तो कही पर भी दर्ज नहीं हुई है,अपनी अस्मिता बचाने के लिए कई लड़कियां/ महिलाएं शिकायत करने से डरती हैं और ऐसे मामलों पर चुप्पी साधना बेहतर समझती है।

 

साथ ही कहा कि जिस प्रकार धामी सरकार ने प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून,भू कानून, जैसे ठोस कानून उत्तराखंड के हित में लागू किए है,ठीक उसी प्रकार से महिलाओं के संबंधित भी सख्त कानून बनाना चाहिए ताकि ऐसे अपराधों को करने से पहले लोग सोचने पर मजबूर हो की इसके बाद उनका क्या हश्र होगा।

 

रीजनल पार्टी इस मामले में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल जल्दी ही मुख्यमंत्री से मिलकर बात करेगा और महिलाओं के लिए “सख्त सुरक्षा कानून” बनाने की मांग करेगा। यदि सरकार इस पर जल्दी ही कोई निर्णय नहीं लेती है तो पार्टी द्वारा पूरे उत्तराखंड में इस कानून को बनाने की मांग को लेकर व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा और महिलाओं का उत्पीड़न, बढ़ते महिला अपराधों को किसी भी सूरत में बर्दाश नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *