Wether update: उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

उत्तराखंड मौसम विभाग ने राज्य के सात जिलों के लिए अगले 24 घंटों का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक 31 अगस्त 2025 दोपहर 12:51 बजे से लेकर 1 सितम्बर 2025 दोपहर 12:51 बजे तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।

चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी और ऊधमसिंह नगर जिले विशेष रूप से प्रभावित हो सकते हैं। इन जिलों के रुद्रपुर, हल्द्वानी, काशीपुर, कोटद्वार, मसूरी, खटीमा, श्रीनगर, चकराता, रुड़की, लक्सर, भगवानपुर, विकासनगर और देवप्रयाग सहित आस-पास के क्षेत्रों में भी मौसम का असर अधिक रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

लोगों से अपील – सावधान और सुरक्षित रहें

विभाग ने आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और मैदानी इलाकों में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *