उत्तराखंड में RTO ने काटे 17 स्कूली बस वाहनों और 79 अभिभावकों की गाड़ियों के चालान

उत्तराखंड: स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए देहरादून में परिवहन विभाग ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के अंतर्गत हेलमेट ना पहनने वाले या फोन पर बात करने वाले अभिभावकों के और नियम तोड़ने वाले वाहनों के काटे चालान। भविष्य में भी जारी रहेगा ये अभियान और स्कूल में किया जाएगा परिवहन सुविधा सर्वे ।

 

देहरादून में बच्चों की सुरक्षा को ओर मजबूत बनाने के लिए शुक्रवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ऐसे कई अभिभावक पाए गए जो खुद के साथ साथ बच्चों को भी हेलमेट पहना कर रखते हैं, ऐसी कई महिलाएं पाई गई जो अपने साथ साथ बच्चों की सुरक्षा का भी ध्यान रखती है जिनकी तारीफ विभाग ने भी करी,तो वहीं कुछ लोग बिना हेलमेट लगाए दोपहिए पर बच्चों के साथ नजर आए और मोबाइल पर बात करते करते कार चलाते भी नजर आए, करीब 79 अभिभावकों ऐसे पाए गए जिनका चालान किया गया।साथ ही चेकिंग अभियान में नियम तोड़ने वाले 17 स्कूली वाहन के भी चलन किए गए हैं।

स्कूलों में किए जाएंगे सर्वे

परिवहन विभाग ने बच्चों की सुरक्षा को ओर बढ़ाने के लिए अब स्कूलों के वाहनों का सर्वे करेगा।RTO ने बताया कि स्कूल में बच्चे बस, वेन, कैब, ऑटो या जिस भी साधन से स्कूल आते हैं इसकी रिपोर्ट भी सरकार को भेजी जाएगी।

आरटीओ ने परिजनों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को स्कूल बस में भेजने से पहले चेक कर ले की बस चालक के पास वैध लाइसेंस हो और वाहन के प्रपत्र वैध हो। ओवरलोड बसों में बच्चों को न भेजे । अगर कोई अनियमिता करता है तो उसकी शिकायत परिवहन कार्यालय की जा सकती है। इस चेकिंग अभियान में अनुराधा पंत,श्वेता रौथाण, आनंद रतूड़ी, अरविंद भरत आदि शामिल रहे।

 

आरटीओ डॉ चमोला ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा अतिमहत्वपूर्ण विषय है जिसके लिए ये अभियान चलाया गया है और ये अभियान आगे भी चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *