सोनू निगम भड़के स्टूडेंट्स पर कहा, पहलगाम में जो हुआ है यही कारण है ना?

एक कॉलेज में गाना गाने पहुंचे सोनू निगम ने गुस्से में अपना आपा खो दिया, उन्होंने चलते शो को रोक कर स्टूडेंट्स की हरकतों पर किया गुस्सा, और बोला कि यही वजह है जो पहलगाम जैसी घटनाएं होती है।

                            Concert’s Image

 

सोनू निगम बुधवार की शाम को बंगलुरू में एक कॉन्सर्ट के लिए पहुंचे थे जहां परफॉर्मेंस के दौरान सोनू निगम स्टूडेंट्स पर गुस्सा हो गए और चलते शो को रोक दिया। स्टूडेंट्स बार बार सोनू निगम को कन्नड़ में गाना गाने के लिए डिमांड रखने लगे थे। जिसके बाद फैंस की रूड डिमांड पर सोनू निगम को गुस्सा आ गया।उन्होंने कहा कि मुझे कन्नड़ भाषियों से बहुत प्यार है लेकिन जिस तरह से ये फैन ने धमकी भरे लहजे में मुझे कन्नड़ भाषा में गाना गाने की डिमांड की है, वो अच्छा नहीं लगा। साथ ही कहा कि इन्हीं सब के कारण पहलगाम जैसी घटनाएं घटित होती हैं।

 

कॉन्सर्ट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में सोनू निगम बोलते नजर आ रहे हैं कि उन्हें कन्नड़ भाषा और भाषियों से बहुत प्यार है, और उन्हें कन्नड में गाना पसंद है,वह कन्नड़ के लोगों का बहुत सम्मान भी करते हैं।

सोनू निगम ने बोला की, उनके जिंदगी के बेहतरीन गाने कन्नड़ में ही गाए हैं,अगर में कही भी कॉन्सर्ट करने जाता हु ओ हजारों की तादात की भीड़ में अगर एक आवाज कन्नड़ में गाने की आती है तो में गाता हूं।

 

फैंस पर भड़के सोनू निगम 

 

दरअसलम चलते कॉन्सर्ट के बीच कुछ स्टूडेंट ऐसे थे जो रूड लहजे में कन्नड़ भाषा में सोनू निगम को गाना गाने के लिए कह रहे थे, जिसमें सोनू निगम ने कहा कि ” मुझे अच्छा नहीं लगा कि एक लड़का जिसकी उम्र इतनी नहीं होगी जितने साल मुझे कन्नड़ में गाना गाते हुए हो गए हैं, वह बहुत रूड लहजे में मुझे धमका रहा है कन्नड़ में गाना गाने के लिए, “कन्नड़”,”कन्नड़”। यही कारण है पहलगाम में जो हुआ है न? यही कारण है जो कर रहे हो, जो किया था न अभी? देखो तो सही सामने कौन खड़ा है।

 

हालांकि उसके बाद सोनी निगम ने कॉन्सर्ट जारी रखा और कहा कि मुझे कन्नड़ के लोगों से बहुर प्यार है, आई लव यू गाइज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *