बिजनौर: सौरभ हत्याकांड के बाद अब रेलवेकर्मी पति की हत्या का मामला सामने आ रहा है, जिसमें पत्नी ने अपने पति का गला घोंट कर उसकी जान लेली। जान लेने का कारण पति की सरकारी नौकरी और फंड बताया जा रहा है।2024 में दोनों की लव मैरिज हुई थी, ससुराल वालों को भी करती थी प्रताड़ित।
ये मामला बिजनौर के नजीबाबाद स्थित हालदार इलाके के आदर्शनगर मोहल्ले का है। जहां पत्नी शिवानी अपने एक साल के बेटे और अपने पति रेलकर्मी दीपक के साथ किराए के मकान में रहती थी। दीपक कुमार(29 वर्षीय) बिजनौर रेलवे स्टेशन के कैरेज एंड वैगन में तैनात तकनीकी कर्मचारी थे। 4 अप्रैल को दीपकर कुमार की पत्नी शिवानी ने उनकी गला घोंट कर हत्या कर दी।जिसके बाद पत्नी ने चिल्ला चिल्ला कर हार्ट अटैक का मोहल्ले में शोर मचा कर अपने पति को अस्पताल लेकर गई।जिसके बाद डॉक्टर्स ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट्स में गला घोंट कर हत्या करने का कारण सामने आया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद दीपक के परिजनों ने शिवानी के खिलाफ केस दर्ज करवाया और नौकरी और फंड हड़पने का आरोप लगाया।

कैस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी शिवानी को हिरासत में लिया और 36 घंटे की पूछ ताछ के बाद शिवानी का चालान कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। जेल में बंद होने के बाद शिवानी ने ना तो कुछ खाना खाया और ना रात भर सोई। मंगलवार को भी उसके लिए चाय और चने भेजे गए लेकिन शिवानी ने उसके लिए भी इनकार कर दिया।जिसके बाद मंगलवार की दोपहर को शिवानी की काउंसलिंग करी जिसके बाद शिवानी ने दिन का खाना खाया।
8 साल से प्रेम संबंध में होने के बाद 2024 में हुई थी शादी
शिवानी और दीपक पिछले 8 साल से प्रेम संबंध में थे। दोनों अपने कॉलेज के दौर से ही दोनों एक दूसरे को जानते थे और रिलेशनशिप में थे।हालांकि शुरुवात में दोनों के परिवार ही शादी के खिलाफ थे जिसके बाद दीपक ने सरकारी नौकरी लगने के बाद दोनों परिवारों को मन लिया था और जनवादी 2024 में दोनों की शादी हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। जो कि हत्या के बाद दीपक के परिजनों के पास रह रहा है।


ससुराल वालों को शिवानी करती थी प्रताड़ित
दीपक की मां और भाई पीयूष ने बताया कि शिवानी अपनी सास के साथ बुरा बर्ताव करती थी और उससे मार पीट भी करती थी। घर के झगड़ों के कारण दीपक ने 15 दिन पहले अपनी पत्नी के साथ नजीबाबाद आया था। जहां दोनों एक किराए के मकान में रहते थे। जिसके बाद शिवानी ने 4 अप्रैल को अपने पति की गला घोट कर हत्या कर दी और अपने ससुराल वालों को हार्ट अटैक का कारण बताया। लेकिन घरवालों ने दीपक के शरीरी पर उंगलियों के निशान देखे और पोस्टमार्टम करवाया जिसमें साफ हो गया कि दीपक की मौत गला घोंटने के कारण हुई थी ना कि हार्ट अटैक से। फिलहाल पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
