उत्तराखंड: देहरादून में सोमवार दोपहर को एक सिटी बस ने जोरदार टक्कर मारी लोडर ऑटो को, टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो हवा में उड़ते हुए सड़क से नीचे जा गिरा और बुरी तरह तहस नहस हो गया। जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिस कारण बस में सवार एक बच्चे समेत दो यात्रियों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए।

ये हादसा सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे हुआ जब तेज रफ्तार में बस शिमला बायपास से होते हुए विकासनगर की ओर तेज गति में जा रही थी तभी मोड पर सभावला की तरफ से आ रहे लोडर ऑटो को टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सड़क से उड़ते हुए नीचे जा गिरा और बुरी तरह से टूट गया। टक्कर के बाद बस घसीटते हुए, अनियंत्रित होकर सड़क से पलट गई।जिस दौरान एक स्कूल का छात्र और एक युवक बस के नीचे आ गए और उनकी मौत हो गई। बस में करीब 20-22 यात्री सवार थे जिसमें से 14 लोग घायल हो गए।बताया जा रहा है कि बस का ड्राइवर हादसे के बाद फरार हो गया था।इसी बीच स्थानीय लोगों ने बस को सीधा करने का प्रयास करा और पुलिस को हादसे की जानकारी भी दी।

सूचना मिलने पर प्रेमनगर और सहसपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को झांझर स्थित ग्राफिक एरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।
एसएसपी देहरादून अजय सिंह मौके पर पहुंचे और बताया कि जेसीबी क्रेन मंगा कर बस को सीधा करवाया गया और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की जांच करी जा रही है।